फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर समेत चार नए हेली रूटों पर जल्द उड़ान की तैयारी

Mon, 27 Jul 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सहस्रधारा से श्रीनगर सहित चार नए हेली रूटों पर नियमित सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। प्रस्तावित रूटों का सर्वे और चिह्नीकरण पूरा हो चुका है। अब हेलिकॉप्टर कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नई योजना के तहत सहस्रधारा-श्रीनगर, सहस्रधारा-पौड़ी, सहस्रधारा-जोशीमठ और सहस्रधारा-टनकपुर के अलावा पिथौरागढ़-नाभीढांग रूट भी प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार डीजीसीए से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद जल्द ही संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नए रूट के जुड़ने से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही पर्यटन, तीर्थाटन और स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। वहीं हेरिटेज एविएशन के अभिलाष पटवाल ने बताया कि प्रदेश में हेली सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। श्रीनगर को नए हवाई रूट से जोड़ने से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें