श्रीनगर। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के संबंध में श्रीनगर गो क्रांति मंच के सदस्यों ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को तहसील के माध्यम से ज्ञापन भेजा। गो क्रांति मंच के महासचिव राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि गोपालमणि महाराज ने गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गो संवर्द्धन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही, जबकि मनुष्य का संपूर्ण जीवन से मरण तक कन्यादान से लेकर तर्पण तक बिना गो माता के संभव नहीं है। सभी गो भक्तों ने सरकार से तत्काल गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में श्रीनगर गोक्रांति की अध्यक्ष मंजू मैठाणी, सावित्री गैरोला, सुंदरी देवी, नीलम पोखरियाल, सावित्री गैरोला, लक्ष्मी गैरोला, रामेश्वरी नैथानी, कलम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद