फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी नमाज अदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी में ईद के पर्व में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। एसएसपी ने लोगों से घरों पर ही नमाज अदा करने का आह्वान किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ईद के पर्व पर नमाज अदा किए जाने पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। मजिस्दों में भी नमाज अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आह्वान किया है। एसएसपी रेणुका ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने व मास्क न पहने पर 3505 व्यक्तियों का चालान कर तीन लाख से अधिक का राजस्व वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें