फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उफल्डा से गंगा दर्शन बाई पास मार्ग की खस्ताहाल स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उफल्डा से गंगा दर्शन बैंड तक बाईपास मार्ग के खस्ताहाल होने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जगह-जगह मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग अपने वाहनों से इस मार्ग से गुजरने से परहेज कर रहे हैं, जबकि कीर्तिनगर की ओर से पौड़ी जाने वाले वाहनों के लिए इस मार्ग से करीब चार किमी. की कम दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

उफल्डा से गंगा दर्शन बैंड बाईपास मार्ग का निर्माण करीब 14 साल पहले किया गया था। इस मार्ग का एक बार डामरीकरण होने के बाद इसकी सुध नहीं ली जा रही है। खस्ताहाल सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही सबसे खतरनाक बनी हुई है। 2013 की आपदा के दौरान आईटीआई के समीप राजमार्ग पर पानी व मलबा भर जाने से इस मार्ग को वैकल्पिक तौर पर उपयोग में लाया गया था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग के रखरखाव पर ध्यान देने की मांग करते आ रहे हैं, बावजूद मार्ग की स्थिति जीर्णशीर्ण बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि मार्ग के रिन्यूवल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जब तक प्रस्ताव स्वीकृत होकर आता है तब तक वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए गडढ़ों को भरने का काम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें