फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकवादियों से दूरी बना रहे आतंकवादी: डा. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में वर्षों बाद ऐसी स्थिति बनी है कि आतंकियों से अलगाववादी दूरी बना रहे हैं और आतंकियों को भागना पड़ रहा है। सुरक्षा बल का दबाव उन पर बढ़ा है। नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय चैनल से साक्षात्कार में सिंह ने कहा कि पांच और छह अगस्त 2019 को जो ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, उससे अलगाववादियों के अलावा कश्मीर के तथाकथित मुख्य धारा की पार्टियों के नेताओं को भी रणनीतिक तौर पर आतंकियों से दूरी बनानी पड़ रही है। मोदी सरकार ने आतंकवाद पर जीरो टालरेंस की नीति अपना रखी है और इसके नतीजे भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बांदीपोरा में भाजपा नेता की निर्मम हत्या पर कहा कि आतंकी भाग रहे हैं और बौखलाहट में आसान लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा तीस साल के जममू कश्मीर में आतंकवाद का आखिरी चैप्टर चल रहा है। डोडा और किश्तवाड़ जिन्हें आतंकवाद का गढ़ कहा जाता था और कई हत्याकांड हुए। यह जिले अब आतंकवाद मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा, कोरोना काल के बावजूद जम्मू कश्मीर में विकास गतिविधियां जारी हैं। बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने छह अहम सड़कों का निर्माण किया। नौ जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सड़कों, पुलों का उद्घाटन किया। सिंह ने कहा 72 सालों में पहली बार जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 जिसे डोओपीटी ने 2018 में संशोधित किया को लागू किया गया है। इसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें