श्रीनगर। आठ दिसंबर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के 12 बूथों पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। राजकीय संयुक्त उपजिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ विमल गुसाईं ने बताया कि प्लस पोलियो दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें कुल 12 बूथ होंगे।
यह बूथ एसएसबी, भक्तियाना चर्च, कमलेश्वर मंदिर, मात शिशु कल्याण केंद्र, संचिता पैथोलॉजी लैब, चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, नंदन जूनियर हाई स्कूल, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, देवलोक होटल के अलावा पौड़ी चुंगी के साथ एक ट्रांजिट बूथ ऋषिकेश बस स्टेशन पर बनाया गया है। कहा कि पांच वर्ष तक के 1685 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने की अपील की। संवाद