फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आठ को 66332 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। आठ दिसंबर को जनपद के अंतर्गत पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। पल्स पोलिया अभियान के तहत जनपद में 66332 बच्चों को पोलियो क खुराक पिलाई जाएगी।
बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित पल्स पोलियों की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में एक भी बच्चा पल्स पोलियो से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विकासखंड व अपने स्थानीय स्वास्थ्य कार्मिकों की सहायता से बच्चों व परिवार से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट का डेटा लेकर उसी अनुरूप बच्चों को कवर करने की रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा सहित अन्य विभागों को भी पल्स पोलियो से बच्चों को शत-प्रतिशत लाभांवित करने के लिए अपनी ओर से भी आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को रविवार के दिन प्रत्येक विद्यालय को खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। वंचित बच्चों को 09 व 10 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह भी बताया कि जनपद में पांच वर्ष के 66332 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बताया कि जिले में बूथों की संख्या 531, घर-घर भ्रमण के लिए टीमों की संख्या 1062 व सुपरवाइजरों की संख्या 106 है। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, सीईओ पौड़ी नागेंद्र बर्तवाल, बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, सुशील कुमार और प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें