फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नए साल के जश्न में खलल डालने वालों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नए साल के जश्न में खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिले के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को नए साल पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस कार्मिकों को निकाय चुनाव के लिए अभी कमर कसने को भी कहा। क्राइम मीटिंग के दौरान उन्होंने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।शुक्रवार को पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने थाना प्रभारियों के पेंच कसे। इस दौरान वह नए साल पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने थाना प्रभारियों को नए साल के जश्न में खलल डालने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी सिंह ने कहा कि पुलिस कार्मिक अभी से निकाय चुनाव का लेकर कमर कस लें। सभी थाना प्रभारियों को असलहों के सत्यापन व गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही बूथ चेकिंग आदि की व्यवस्थाओं की तैयारी को पूरा करने को कहा। आपातकालीन नंबर 112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिस्पांस टाइम को कम करने की बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली श्रीनगर, कोटद्वार,लक्ष्मणझूला, फायर यूनिट व साइबर सेल को अपने स्तर से अधिक से अधिक साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों व महिला संबधी अपराधों के लिए प्रत्येक गांव, स्कूल, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में जाकर लगातार अधिक संख्या में लोगों को जागरूक करें। साथ ही आमजन को अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित करें।
विज्ञापन




क्राइम मीटिंग में सीओ सदर पौड़ी अनुज कुमार, सीएफओ राजेंद्र सिंह खाती, डीसीआरबी प्रभारी देवेंद्र सिंह, आशुलिपिक अमर सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें