फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: त्योहारी सीजन में अग्निसुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। त्योहारी सीजन में आग की घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की फायर सर्विस टीमें सक्रिय हो गई है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कर अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


फायर यूनिट श्रीनगर ने सेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, देहलचौरी और रॉयल होमस्टे, खिर्सू का निरीक्षण किया। वहीं, फायर यूनिट थलीसैंण ने रैबार होमस्टे और फायर सर्विस टीम पौड़ी ने गढ़वाल स्वीट्स शॉप एंड रेस्टोरेंट तथा उत्तरा केयर सेंटर में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की गई। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल और सुरक्षित कार्रवाई करने, अग्निशमन उपकरणों का सही इस्तेमाल करने व जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रतिष्ठानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। लोगों को आग की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित कार्रवाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें