फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैडमिंटन के दूसरे दिन यूएस नगर के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 23 Oct 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

- 11 अंकों के साथ यूएस नगर ने पहला, स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून ने दूसरा व पौड़ी तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्यालय में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता की चैंपियनशिप का दूसरा दिन यूएनगर के नाम रहा। चैंपियनशिप में यूएस नगर के खिलाड़ियों ने 11 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया जबकि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून ने 7 अंकों के साथ दूसरा और पौड़ी ने 6 अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। वहीं चैंपियनशिप में 3 अंकों के साथ अल्मोड़ा चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कंडोलिया के खेल विभाग इनडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के लिए हुए विभिन्न मुकाबलों में अंडर- 14 में यूएस नगर ने 5 स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी श्रेणी में अल्मोड़ा ने 3 रजत और देहरादून को 2 कांस्य पदक जीते। अंडर -17 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून ने 5 स्वर्ण, पौड़ी ने 3 रजत और यूएस नगर ने एक कांस्य पदक जीता। अंडर - 19 में यूएस नगर ने 5 स्वर्ण, पौड़ी ने 3 रजत और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून ने 2 कांस्य पदक जीते। चीफ रेफरी बोर्ड के सदस्य और राज्य खेल समन्वयक डॉ. हीरा सिंह बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों के परिणाम जारी किए जबकि बीते बृहस्पतिवार देर शाम तक हुए मैचों के अंडर-14 युगल में यूएस नगर ने पहला, अल्मोड़ा ने दूसरा और देहरादून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल में आद्विक यूएसनगर ने यश बिष्ट अल्मोड़ा को पराजित किया। आरव देहरादून ने आदित्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें