फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागसैण में शुरू हुआ 85 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के बागसैंण में 85 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

शनिवार को सिल्काखाल के निकट बागसैंण में विधायक विनोद कंडारी ने भूमि पूजन कर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छह माह के भीतर यह स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड कीर्तिनगर में आज तक कोई ऐसा मैदान नहीं था, जहां पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। इस समस्या को देखते हुए यहां पर 85 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है। अब क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट व जीआईसी गोनीखाल के छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जबकि बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम रज्जा अब्बास, ब्लाक प्रमुख सोबन सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य अंकित मेवाड़, नरेंद्र कुंवर, दीवान सिंह बिष्ट, नरेंद्र भंडारी, राजेंद्र रतूड़ी व महेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें