फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते बाहर से लौटे श्रमिकों को रोजगार देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड-19 महामारी के कारण बाहरी राज्यों से लौटे प्रदेश के श्रमिकों को अब उनके गृह जिलों में रोजगार मिलेगा। इसके लिए श्रम विभाग ने सभी जिलों को ऐसे श्रमिकों को सरकार की योजनाओं के तहत रोजगार देने को कहा है। अपने गृह जिले में रोजगार पाने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। कोविड-19 के कारण जिन श्रमिकों का रोजगार छीन गया है उन्हें सरकार रोजगार देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों के लिए वेब लिंक द्धह्लश्चश्च.//222.द्भद्मद्यड्डड्ढशह्वह्म्.ष्शद्व/ह्यह्लड्डठ्ठस्रह्म्द्गस्र/ह्म्द्गह्लह्वह्म्ठ्ठद्गस्र2शह्म्द्मद्गह्म्ह्य जारी किया है। इसमें बाहरी राज्यों से लौटे श्रमिकों को अपने कौशल के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ही विभाग ने श्रमिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन डेस्क भी स्थापित किया है। रोजगार से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद के लिए श्रमिक जिला श्रम कार्यालय में जाकर मदद ले सकेंगे।
श्रम आयुक्त अब्दुल राशिद वार ने कहा कि यह योजना केवल उन श्रमिकों के लिए है, जो बाहरी राज्यों से कोविड-19 के कारण वापिस लौटे हैं। इन श्रमिकों का रोजगार नहीं रहा है और अभी यह बेरोजगार हैं। ऐसे श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभाग ने यह योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि लिंक पर पंजीकरण के आधार पर ही श्रमिकों को उनके गृह जिलों में रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें