फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मंडियों से जुड़ेंगे किसान, बासमती 370 होगी विदेशों में निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के मैदानी इलाकों जम्मू, सांबा और कठुआ में पैदा होने वाली बासमती 370 को अब विदेशों में भी भेजा जाएगा। इससे बासमती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेेगी। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को ई-मंडियों से जोड़ेगा। ई-मंडियों के माध्यम से बासमती को विदेशों तक पहुंचाया जाएगा और किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिलेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों को बासमती को लोकल बाजार में ही बेचना पड़ता था। इस कारण बासमती के दाम उम्मीद से कम मिलते थे। किसानों के संपर्क भी सीमित होने के कारण वह फसल के अच्छे दाम हासिल करने में नाकाम रहते थे। कृषि विभाग इस बार ई मंडियों की सुविधा किसानों को देगा।
ई मंडियों से जुड़ने से किसानों की फसल को खेत से ही खरीद लिया जाएगा और बासमती की कीमत ऑनलाइन उनके खाते में जमा हो जाएगी। ई मंडियों में बासमती के दाम 150 रुपये प्रति किलो के करीब मिलेंगे। हालांकि हर साल बासमती को 90 रुपये किलो के हिसाब से किसान बेचते हैं। इस बार 60 रुपये ज्यादा किसानों को मिलेंगे।
विज्ञापन

जम्मू, सांबा और कठुआ में होती है पैदावार
जम्मू, सांबा और कठुआ में बासमती 370 की पैदावार हजारों किसान करते हैं। यहां पर लगभग 50 हजार क्विंटल पैदावार बासमती की होती है। इसमें 45 हजार क्विंटल बासमती को किसान हर साल बेचते हैं।
कोट
बासमती को ई-मंडियों के माध्यम से इस बार बेचा जाएगा। इससे किसानों को बासमती के अच्छे दाम मिल सकेंगे। साथ ही विदेशों में भी बासमती को बेचा जा सकेगा। इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फारुख अहमद, मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें