फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फेक न्यूज पर डीजीपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को पत्र लिखकर सोशल मीडिया में वायरल फेक न्यूज मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। रैना के अनुसार सोशल मीडिया पर 19 मई 2020 को उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हुए कहा गया कि अफगान तालिबान भारत में आने की न सोचे नहीं तो हम उनकी जिंदगी कश्मीर के मुस्लिमों से भी बदतर कर देंगे। भारतीय सेना अफगान तालिबान को ताबूतों में भरकर वापिस अफगानिस्तान भेज देगी।
विज्ञापन

रैना का दावा है कि फेजबुक पेज को चलाने वाले को यह पता तक नहीं हैं कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता नहीं भाजपा के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष हैं। पूरी स्टोरी कल्पना पर आधारित है और उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोची समझी साजिश के तहत यह सब किया गया है और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। पोस्ट में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज हो और साइबर क्राइम जांच एजेंसी से पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें