श्रीनगर शैलनट नाट्य संस्था की ओर से स्व. डॉ सुनील बलुनी की पुण्य तिथि पर आयेजित फोटो प्रदर्शनी के
- फोटो : SHRINAGAR
नगर पालिका सभागार में गढ़वाल हिमालय की नाट्य संस्था शैलनट की ओर से समाजसेवी, रंगकर्मी और संस्कृति प्रेमी स्व. डा. सुनील बलूनी लोकेश की पहली पुण्य तिथि पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। बलूनी द्वारा कैमरे में कैद की गई फोटो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
रविवार को पालिका सभागार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विभिन्न संगठनों ने उनके योगदानों को याद किया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जन संचार केंद्र के पूर्व निदेश प्रो. आशाराम डंगवाल ने कहा कि स्व. डा. सुनील बलूनी एक कुशल फोटोग्राफर के साथ ही तकनीशियन भी थे। वह सफल रंगकर्मी, प्रकृति प्रेमी और संस्कृति प्रेमी भी थे। उन्होंने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से प्रकृति और पहाड़ की संस्कृति का सुंदर चित्रण किया है, जबकि साहसी और समाज सेवा उनकी अपनी पहचान रही है।
इस मौके पर शैलनट के अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, विमल बहुगुणा, राकेश प्रो. राकेश ड्यूडी, पंकज नैथानी, महेश गिरी, अभिषेक सिंह, पंकज गुसाई, मनमोहन कंडारी, सतीश बलूनी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे। संवाद