जम्मू। जेएंडके कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जैकफेड) प्रदेश में अपना कामकाज समेटने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश भर में जैकफेड के माध्यम से वितरित होने वाली गैस आपूर्ति अब अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से होगी। प्रदेश सरकार के आदेश पर जैकफेड को बंद किया जा रहा है। इस कारण जैकफेड की ओर से गैस आपूर्ति और कनेक्शन के अलावा वितरण संबंधी जानकारी ग्राहकों को दी जा रही है।
जैकफेड के प्रदेश में हजारों उपभोक्ता हैं। इसके अलावा अन्य गैस एजेंसियों के माध्यम से भी गैस वितरित होती है। जैकफेड के बाद अब अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से गैस की आपूर्ति होगी। गैस एजेंसियों को अभी तक आगामी आदेश नहीं मिले हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डीजीएम राजीव यादव ने बताया कि जैकफेड अपना कामकाज समेट रही है। गैस अलग-अलग पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से वितरित की जाएगी।