फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश, की हड़ताल

विज्ञापन
पौड़ी डाकघर में प्रदर्शन करते यूनियन कर्मी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मुख्यालय में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न क्षेत्रों में उनसे संबद्ध कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने हड़ताल की। जिसका असर आम-जनजीवन पर देखा गया। पौड़ी में एसबीआई को छोड़कर सभी बैंकों, डाकघर, बीएसएनएल के कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यालय में कर्मचारी निजीकरण, विदेशीकरण, नौकरियों में कटौती, जन विरोधी आर्थिक नितियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा बने। पौड़ी के प्रधान डाकघर के साथ ही इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, कैनरा, सिंडिकेट बैंक के साथ ही बीएसएनएल में तैनात कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण बैंकों व पोस्ट आफिस में कामकाज ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पौड़ी में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष पदमभूषण नेगी, सचिव हरीशचरण सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। जिससे कर्मचारियों के साथ ही मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीटू के जिलामंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी न्यूनतम वेतन 21 हजार किए जाने, एनपीएस बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में हर्षमणी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मोनिका भंडारी, विनीता, प्रियंका, मातबर सिंह, सूरज पंवार, प्रमोद धस्माना, प्रदीप तोमर, मोहन सिंह, परमजीत, आशीष, हरीश पटवाल, धर्मवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें