फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भागीरथीपुरम व रामलीला मैदान मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में भागीरथीपुरम व रामलीला मैदान को जाने वाले सड़क मार्गों की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। मार्ग पर गड्ढे होने से बारिश के दौरान यहां पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही के साथ ही कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य बाजार से सटे भागीरथीपुरम व रामलीला मैदान को जाने वाले सड़क मार्ग की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। चुनाव से पूर्व नगर निगम की ओर से आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण करने का प्रयास किया गया था, लेकिन ठंड अधिक होने से डामर उखड़ने की संभावना को देखते हुए काम नहीं हो पाया। इन्हीं मार्गाें में भागीरथीपुरम मोहल्ले व रामलीला मैदान को जाने वाले मार्ग भी शामिल हैं। इन मार्गों पर बने गड्ढों में बारिश व लीकेज के कारण नलों से पानी जमा हो जाता है, जिससे कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव से पहले उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी का कहना है कि सड़कों के डामरीकरण के टेंडर हो रखे हैं, चुनाव के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें