फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

Mon, 27 Oct 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पहाड़ों में ठंड शुरू होने के साथ ही लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं। जिला अस्पताल पौड़ी में इन दिनों बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पौड़ी की ओपीडी में 442 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों से पीड़ितों से सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़भाड़ रही। लोग सुबह से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के कक्षों के बाहर उपचार के लिए इंतजार करते रहे। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 442 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। सर्वाधिक 216 मरीज फिजिशियन के पास उपचार को पहुंचे। मौसम ठंडा होने से बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 60 से अधिक बच्चों को उपचार मिला। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा उपाध्याय ने बताया कि इन दिनों बच्चों में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार अधिक हो रहा है। ठंड से कुछ बच्चों को निमोनिया की भी शिकायत देखने को मिल रही है। फिजिशिन डॉ. आनंद प्रसाद खंकरियाल ने बताया कि मौसमी बीमारियों के चलते हर वर्ग के लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने गर्म और पोषण युक्त भोजन की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें