फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मनरेगा से हुए निर्माण कार्यों का नहीं हुआ भुगतान

Tue, 14 Jul 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान लंबित होने पर पूर्व जनप्रतिनिधियों में जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का मटेरियल भुगतान डेढ़ वर्ष से अधिक समय से लंबित होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। पूर्व प्रधानों का आरोप है कि सरकार नई योजनाओं की घोषणाएं कर विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन पहले से पूरे हो चुके विकास कार्यों की देनदारियां तक नहीं चुका पा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव से पहले विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन, चेकडैम, शौचालय समेत कई विकास कार्य कराए गए थे। इन कार्यों का निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। बावजूद इसके निर्माण सामग्री का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं कीर्तिनगर खंड विकास अधिकारी सुमनलता का कहना है कि मनरेगा के मटेरियल भुगतान के लिए शासन स्तर से बजट प्राप्त हुआ था। कई वेंडरों के भुगतान भी किए जा चुके हैं। मगर तकनीकी समस्या के कारण कुछ फर्मों का भुगतान शेष है। तकनीकी समस्या दूर होते ही फर्मों को शेष भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें