फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बस और कार की टक्कर, डॉक्टर चोटिल, पत्नी घायल

Tue, 14 Jul 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर पयाल गांव के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सीएचसी खिर्सू के डॉ. जीशान चोटिल हो गए जबकि पत्नी इला घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची बाह बाजार पुलिस से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से सीएससी देवप्रयाग भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार सुबह देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर रेल परियोजना के निर्माण स्थल से थोड़ी दूरी पर पयाल गांव के पास पौड़ी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व हरिद्वार से खिर्सू की ओर आ रही कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार डॉ. जीशान चोटिल और उनकी पत्नी इला घायल हो गए। वहीं बस सवार कुछ लोगों के को खरोचें आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी लोगों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें