पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के पास हुए हादसे से इलाके में मातम छा गया। तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने घटना कि पुष्टि की है।