फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का सिरमोर बना पौड़ी

Thu, 07 Dec 2023 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
कंडोलिया में कप के साथ राज्य स्तरीय फुटबॉल की विजेता पौड़ी टीम - संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। खेल विभाग की ओर से आयोजित ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पौड़ी के नाम रहा। पौड़ी ने चंपावत को 4-2 से हराकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान में आयोजित चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पौड़ी की टीम चंपावत पर शुरू से ही भारी पड़ी। पौड़ी ने एक के बाद एक चार गोल किए। जवाब में चंपावत केवल दो ही गोल कर पाई और इस तरह पौड़ी ने 4-2 से फाइनल का मुकाबला जीत लिया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीएसओ अनूप बिष्ट, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, डीओ पीआरडी रविंद्र सिंह फोनिया आदि शामिल रहे। सत्यदेव सिंह, चंद्रमोहन, रविंद्र, दीपक, सुरेंद्र, सुनील, योगेश, आशीष, विनोद निर्णायक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें