फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रस्साकसी में पौड़ी और देवप्रयाग ने दिखाया दमखम

Sat, 03 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियनशिव ट्रॉफी में शनिवार को रांसी खेल मैदान में विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में नरेंद्रनगर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि रस्साकसी के अंडर-14 में देवप्रयाग और अंडर-19 में पौड़ी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अंडर-14 कबड्डी में नरेंद्रनगर प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और देवप्रयाग तृतीय रहा। मुर्गा झपट के 35 किग्रा भारवर्ग में लैंसडौन के समर प्रथम, रुद्रप्रयाग के अनिरुद्ध द्वितीय और यमकेश्वर के दिव्यांश तृतीय रहे। 38 किग्रा में कोटद्वार के चिराग ने प्रथम, देवप्रयाग के आदित्य ने द्वितीय और पौड़ी के आयुष ने तृतीय स्थान पाया।
41 किग्रा में देवप्रयाग के हरपाल प्रथम, रुद्रप्रयाग के लोकेश द्वितीय और पौड़ी के मनोज तृतीय रहे। 47 किग्रा में श्रीनगर के प्रियांशु प्रथम, रुद्रप्रयाग के अक्षत द्वितीय और लैंसडौन के प्रियांगल तृतीय रहे। रस्साकसी के अंडर-14 बालक वर्ग के 440 किग्रा भारवर्ग में देवप्रयाग प्रथम, पौड़ी द्वितीय और रुद्रप्रयाग तृतीय रहा। अंडर-19 के 560 किग्रा भारवर्ग में पौड़ी प्रथम, नरेंद्रनगर द्वितीय और लैंसडौन तृतीय रहा। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुराई, महेश, आदेश बहुगुणा, मनोज बजरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें