फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में अहम है युवाओं की सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को एफपीजीए एंड मेंटर ग्राफिक टूल्स, कोरल टेक्नोलॉजी, कीनहेड्स के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को देश के विकास में खुलकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में टीक्यूप के समन्वयक डा. भोला झा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं की सहभागिता उत्साहित करने वाली है। कीनहेड्स के निदेशक डा. एससी तिवारी ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की सहभागिता अहम होती है। शोध, स्वरोजगार व रोजगार की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की दुनिया में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाए जाने का भरोसा भी दिया। कार्यशाला संयोजक प्रो. एके गौतम ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कार्यशाला में घुड़दौड़ी के एमटेक, पीएचडी व बीटेक फाइनल ईयर के 60 व जामिया मीलिया इस्लामिया विवि, अलीगढ़ मुस्लिम विवि व शारदा विवि ग्रेटर नोएडा के 10 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान, विभागाध्यक्ष डा. वाई सिंह, प्रो. राजेश कुमार, डा. एमके अग्रवाल, डा. केएस भाटिया, डा. बलराज, प्रो. मनोज कुमार, डा. एआर वर्मा, पुष्कर प्रवीण, अजय कुमार, संदीप राणा व त्रिपुरेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें