फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पाबौ में बदहाल है पार्किंग व्यवस्था, रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ। पाबौ के मुख्य बाजार में पार्किंग की बदहाल व्यवस्था रोजाना जाम का कारण बन रही है। मुख्य बाजार में आड़े-तिरछे खड़े किए गए वाहनों के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि रोजमर्रा के कामों के लिए बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।पाबौ बाजार विकासखंड के 150 से अधिक गांवों का मुख्य बाजार है। जहां पार्किंग की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की कई बार मांग उठाई है। व्यापारी मनोज रावत का कहना है कि यदि बाजार के बाहर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था हो जाए, तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि कि पाबौ बाजार के समीप प्रस्तावित डबल स्टोरी पार्किंग अगर जल्द बन जाती है तो निश्चित तौर से मुख्य बाजार में लगने वाली जाम की समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी। फिलहाल यदि कोई वाहन बेतरतीब तरीके से खड़ा पाया गया, तो उसे सीज कर चालान की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


-पाबौ मुख्य बाजार में पार्किंग कोई नई समस्या नहीं है। समस्या का समाधान सिमखेत के पास डबल स्टोरी पार्किंग से किया जा सकता है, जो कि प्रस्तावित है। इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त जगह की मांग प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिसे बड़ी पार्किंग पाबौ को मिल सकेगी और जान की समस्या से पाबौ बाजार को निजात दिलाई जा सकेगी।

रजनी रावत, प्रशासक ब्लॉक प्रमुख पाबौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें