फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दर्शन बैंड पर पार्क और ओपन जिम का शुभारंभ

विज्ञापन
श्रीनगर गंगा दर्शन स्थली मे स्व.रमेश रावत स्मृति पार्क व ओपन जिम का लोकार्पण करती पालिका अध्यक्ष - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड के एक साल पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष ने गंगा दर्शन बैंड पर स्व. रमेश रावत पार्क एवं ओपन जिम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में पालिका की ओर से लगाई गई सैनेटरी पैड वेडिंग मशीन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा दर्शन बैंड पर पालिका की ओर से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनाए गए पार्क और ओपन जिम का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा कि बोर्ड के एक साल पूरा होने पर शहरवासियों को यह सौगात दी गई है। इस स्थान पर बच्चों, बूढ़ों और युवाओं, सभी ख्याल रखा गया है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाया गया है। मार्निंग वॉक और इवनिंग वॉक में आने वाले लोगों की कसरत के लिए उपकरण लगाए गए हैं। वहीं योगा ट्रैक भी बनाया गया है। पार्क में विद्युत व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे में भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सीओ एसडी नौटियाल, सभासद राकेश सेमवाल, सूरज, संजय कुमार, विनोद मैठाणी, राहुल कपूर, जितेंद्र धिरवाण, विजय रावल, नवल किशोर जोशी, नरेश नौटियाल, वीरेंद्र नेगी, परवेज अहमद, आशा घिल्डियाल और सत्यजीत खंडूड़ी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें