फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पैरामेडिकल का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में पैरामेडिकल के द्वितीय वर्ष का एक छात्र लापता हो गया है। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि एसआई प्रवीण रावत को प्रकरण की जांच सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

कोतवाली पौड़ी में झांझड गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को एक शिकायत सौंपी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभिषेक जुयाल पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज पौड़ी में पैरामेडिकल द्वितीय वर्ष का छात्र है, जो न्यू बस अड्डा पौड़ी में ननिहाल में रहता था। बताया कि बीते 16 दिसंबर को हर रोज की तरह पैरामेडिकल संस्थान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आमतौर पर ढाई से तीन बजे घर लौट आता था। लेकिन उस दिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने बताया कि अभिषेक को हर संभावित स्थान पर खोजा, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल पाया। एसएसआई कोतवाली पौड़ी वेद प्रकाश ने बताया कि पैरामेडिकल के छात्र अभिषेक जुयाल की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। अभिषेक की अंतिम लोकेशन मोबाइल पर देवप्रयाग रोड पर सिराला आ रही है। बताया कि प्राथमिक जांच में छात्र के खाते से ऑनलाइन गेम में धनराशि खर्च किया जाना पाया गया है। एसएसआई ने बताया कि पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें