फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी थलीसैण में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जिले के सीएचसी थलीसैण में जल्द ही 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट के लिए एक करोड़ में से 70 लाख जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रावत ने विकास खंड खिर्सू, पाबौ व थलीसैण के ग्राम प्रधानों से कोविड संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर वर्चुअल बैठक में मंथन किया। डा. रावत ने कहा कि गांवों में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 7 दिन गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा जाना अनिवार्य है। कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही दवाओं के अतिरिक्त दवाई उपलब्ध कराए जाने के लिए 5 लाख की धनराशि जारी की गई है। थलीसैण में 2, पाबौ, श्रीनगर व खिर्सू में 1-1 लाख की धनराशि दी गई है। कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत में छिड़काव किया जा रहा है। पंचायतें राज्य वित्त से कोविड कार्यों के लिए 20-20 हजार की धनराशि खर्च कर सकती हैं। कहा कि निकाय क्षेत्रों में पार्षदों व सभासदों को छिड़काव कार्य के लिए 2-2 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। डॉ. रावत ने बताया कि विस क्षेत्र श्रीनगर में चार एंबुलेंस व चार 108 सेवा वाहन दिए हैं। इस मौके पर डीएम विजय कुमार जोगदंडे, जिलाध्यक्ष संपत रावत, सीडीओ आशीष भटगांई, एसडीएम सदर एसउस राणा, डीपीआरओ एमएम खान, प्रधान गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें