फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरवीएनएल के खिलाफ प्रभावितों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के डुंगरीपंथ के ग्रामीणों ने भूमि प्रतिकर और प्रभावितों को रोजगार न दिए जाने पर आरवीएनएल के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि ग्रामीणों की कृषि भूमि रेल परियोजना के निर्माण में जाने से कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में डुंगरीपंथ गांव के प्रभावितों ने आरवीएनएल (रेल विकास निगम) के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। प्रधान ममता देवी व मौजूद प्रभावितों ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में ग्रामीणों की करीब 600 नाली भूमि अधिगृहित की गई थी, लेकिन आज तक भूस्वामियों को प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही आरवीएनएल ने प्राधिकरण के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने आरवीएनएल से प्राधिकरण के फैसले के तहत चार गुना भूमि प्रतिकर का भुगतान व परियोजना में प्रभावितों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर विकास, मनीष, जयवीर सिंह, धनीष, गंगा राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें