फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कॉकटेल नहीं कराने पर पुलिस दुल्हन का करेगी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग पुलिस ने शादी समारोह में शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए ‘भुली कन्या दान’ की नई पहल शुरू की है। इसके तहत जो भी दुल्हन अपनी शादी में शराब की कॉकटेल पार्टी का विरोध करेगी उसे पुलिस दस हजार एक रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप भेंट करेगी। पुरस्कार की यह राशि पुलिस स्टाफ अपने वेतन से देगा।
विज्ञापन

देवप्रयाग पुलिस ने शादी समारोह में शराब पीने पिलाने के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए अपने आप में नया प्रयोग किया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने कहा कि सामाजिक बुराई के तौर पर शादियों में शराब तेजी से अपनी जगह बना रही है। काकटेल पार्टियों को वधू पक्ष की ओर से भी आयोजित किया जाने लगा है। सामाजिक दबाव में कई लड़कियां इसका विरोध भी नहीं कर पाती हैं। यह पार्टियां कई बार मारपीट व हंगामे का कारण भी बन रही हैं। रावत ने बताया कि इस संबंध में थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की एक बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधानों ने देवप्रयाग पुलिस की पहल का भरपूर स्वागत करते हुए इसे बहुत सकारात्मक कदम बताया। पुलिस की ओर से यह पहल थाना क्षेत्र के सभी 101 गांवों में शुरू की गई है। बैठक में ग्राम प्रधान दीपक बेडवाल, उमेर सिंह रावत, नरेश सिंह, मुकेश सिंह, रजनी देवी, बबीता देवी, वीरपाल, नरेंद्र सिंह आदि ने पहल की सराहना करते हुए पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें