फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 49 शिकायतों में से 11 का मौके पर किया समाधान

Sat, 27 Dec 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। न्याय पंचायत कोट में शनिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शिविर के दौरान प्राप्त 49 शिकायतों में से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई है और शेष प्रकरणों को विभागीय कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। शिविर में उद्यान विभाग ने 25, ग्रामोत्थान परियोजना ने 40, कृषि ने 15 व पशुपालन विभाग ने 20 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 65 व आयुष यूनानी ने 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख कोट गणेश कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट मधु देवी, क्षेत्र पंचायत कठूड सूरज सिंह चौहान, प्रधान कोट प्रियंका, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें