फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अंतर महाविद्यालय फुटबाल के पहले मैच में पौड़ी ने देहरादून को हराया

Sat, 27 Dec 2025 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ महाविद्यालय पैठाणी के खेल मैदान में हुआ आयोजन
विज्ञापन

पाबौ। एचएनबी गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के पहले मैच में बीजीआर परिसर पौड़ी ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून को 1 -0 से पराजित किया।
राठ महाविद्यालय पैठाणी के खेल मैदान में गढ़वाल विवि के डीन रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन/एचओडी भूगोल प्रो. एमएस पंवार और हैप्रेक निदेशक प्रो. विजय कांत पुरोहित ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच बीजीआर परिसर पौड़ी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम से शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम पर हावी रही। मैच में पौड़ी ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जबकि मैच के अंत तक देहरादून की टीम जवाबी गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में राठ महाविद्यालय पैठाणी समेत बिरला कैंपस श्रीनगर, पौड़ी कैंपस, डीएवी देहरादून, डीबीएस देहरादून, एसजीआरआर देहरादून, टिहरी कैंपस की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस मौके पर डॉ. मोहित बिष्ट, क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत भंडारी, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. जेपी गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष आशाराम पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें