समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन महिला की राष्ट्रीय संयोजिका नीरा सिन्हा वर्षा ने संगठन की पौड़ी इकाई के उत्पाद पहाड़ी नमक का विमोचन किया। उन्होंने पहाड़ी नमक को लखनऊ में बाजार उपलब्ध कराए जाने का भरोसा भी दिया।
इसके बाद मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिन्हा ने कहा कि संगठन महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में मजबूत बनाने में जुटा है। उत्तराखंड में महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से जोड़कर रोजगार की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय पौड़ी से सटे रेवड़ी ढांडरी को संगठन गोद ले लिया है। गांव में संगठन महिलाओं और बच्चों के लिए कौशल विकास सहित कई गतिविधियों का संचालन करेगा। इस अवसर पर जिला संयोजिका ऊषा पांडे, प्रीति डिमरी, डा. रिजु और हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।