फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अंगदान दे सकता है किसी को नया जीवन

Wed, 30 Sep 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन और रोटरी क्लब की ओर से अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा अंगदान एवं देहदान का चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि अंगदान से हम किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने अनुरोध भी किया। मुख्य वक्ता मेडिकल कालेज एनाटमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नियति ऐरन ने भी अंगदान के प्रति जागरूक किया। नरेश नौटियाल, भगवती प्रसाद पुरी, प्रवीण थपलियाल, वंदना थपलियाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल ढौंढियाल, सचिव डॉ. हरीश भट्ट, डॉ. राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें