फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उपजिला अस्पताल में आज से मुफ्त जांच बंद, देना होगा सरकारी शुल्क

Wed, 30 Sep 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चंदन डायग्नोस्टिक से अनुबंध खत्म, अस्पताल की लैब में निर्धारित दरों पर होंगी जांचें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय में एक अक्तूबर से मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए शुल्क चुकाना होगा। राज्य सरकार की निशुल्क डायग्नोस्टिक योजना के तहत चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से मिल रही मुफ्त जांच की सुविधा 30 सितंबर को समाप्त हो गई है। अब अस्पताल की अपनी पैथोलॉजी लैब में जांचें होंगी और मरीजों को इसके लिए निर्धारित सरकारी शुल्क देना होगा।
उपजिला चिकित्सालय में अभी तक निशुल्क डायग्नोस्टिक योजना के तहत मरीजों की विभिन्न पैथोलॉजी जांचें बिना शुल्क हो रही थीं। उपजिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की निशुल्क डायग्नोस्टिक योजना के तहत लोक-निजी सहभागिता (पीपीपी) के माध्यम से चंदन डायग्नोस्टिक के साथ किया गया अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय से निर्देश भी मिल गए हैं। अस्पताल में जांच की सुविधा बंद नहीं होगी। बृहस्पतिवार से अस्पताल की अपनी पैथोलॉजी लैब में मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए सरकारी दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेस अस्पताल में पहले की तरह होगी जांच
श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में जांच व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। वहां चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से निशुल्क जांच की व्यवस्था लागू नहीं थी। मरीज पहले से ही अस्पताल में निर्धारित सरकारी दरों पर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें