फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के नियमों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली के विरोध में आवाज उठने लग गई हैं। विभिन्न संगठनों ने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। संगठनों का कहना है कि प्राधिकरण के नियम बनाते समय पहाड़ हित को ध्यान में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जिला विकास प्राधिकरण की जटिलताओं को समाप्त करने की मांग की। समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि प्राधिकरण में नियम बनाते समय राज्य के मूल पहाड़ हित को ध्यान में नहीं रखा गया है, जिससे पहाड़ क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। चंदोला ने नियमों में संशोधन करने व शुल्क राशियों को कम करने की मांग की है। वहीं नागरिक कल्याण मंच पौड़ी ने जिला विकास प्राधिकरण के मानकों पर सवाल उठाए हैं। मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण के मानक पहाड़ में अव्यवहारिक व परेशानी का सबब बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के भवन मानचित्र के मानक मैदानी क्षेत्रों के अनुरूप बने हैं। जो पर्वतीय क्षेत्रों पर थोपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें