फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में फंसा युवक लौटा वतन, परिवार में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में फंसा एक युवा अपने वतन लौट आया है। युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था और कंपनी मालिक के उत्पीड़न से परेशान था। घर लौटे इरफान ने बताया कि एजेंट फिरोज व अकबर के साथ ही जिस कंपनी ने मुझे रियाद भेजा उसके खिलाफ जल्द ही वाद दायर करूंगा। उन्होंने मुझसे व परिवार से 4 लाख ठगे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक कल्जीखाल के अगरोड़ा में मजदूरी करने वाले विलंद खां और हसीना का बेटा इरफान दिसंबर 2019 में एक एजेंट की मदद से सऊदी अरब गया था। जहां वह रियाद शहर की एक कंपनी में डेंटर मैकेनिक के पद पर सेवाएं दे रहा था। युवक के वालिद विलंद खां ने बताया कि कंपनी मालिक कुछ समय बाद इरफान का उत्पीड़न करने लगा। मई 2020 में विलंद खां, समाज सेवी राजेश कोली राजा ने विदेश मंत्रालय केंद्र सरकार से युवा इरफान को वापस लाने की मांग की थी। विलंद खां ने बताया कि इरफान अब सऊदी से लौटकर देहरादून में बड़े भाई के पास लौट आया है। विलंद खां मूल रूप से ग्राम इस्लामपुर, थाना किरतपुर तहसील नजीमाबाद यूपी का रहने वाला है। वह कई वर्षों से वह कल्जीखाल के अगरोड़ा में मजदूरी कर आजीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें