फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीएमआर विभाग में शुरू हुई ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग आठ माह बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीनगर के पीएमआर (फीजिकल मेडिसिन एंड रिहेब्लिटेशन) विभाग में ओपीडी (वाह्य कालीन रोगी) शुरू हो गयी है। यहां सहायक प्रोफेसर डा.शिल्पी जिंदल ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात मरीजों का परीक्षण शुरू किया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर रोस्टरवाइज विभिन्न रोगों के मरीज ओपीडी में भेजने की अपील की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर डा. अभिषेक सिंह और सीनियर रेजीडेंट डा. जयदीप नंदी के जाने के बाद ओपीडी बंद हो गयी थी। यहां सिर्फ हड्डी रोग विभाग से भेजे गए मरीजों की फिजियोथेरेपी हो रही थी, लेकिन अब यहां डा. शिल्पी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोबारा से ओपीडी शुरू हो गयी है।
डा. शिल्पी ने बताया कि वह सप्ताह के 6 दिन बीमारी के अनुसार मरीजों का उपचार करेंगी। सोमवार को लकवा व रीढ़ की हड्डी में चोट, फेफड़े व सीने के रोगियों का उपचार होगा। मंगलवार को नशा मुक्ति और डिप्रेशन वाले मरीज, बुधवार को सैरीबल पॉल्सी, मानसिक विकलांगता और देरी से मानसिक विकास वाले बच्चों, बृहस्पतिवार को पोलियो, प्लास्टिक सर्जरी व प्रसूति अभ्यास, शुक्रवार को हड्डी फ्रेक्चर व इंप्लांट के मरीज और शनिवार को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के मरीजों का उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें