फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन भुगतान सुविधा

Sat, 14 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को जल्द ही पंजीकरण और विभिन्न जांचों का शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में बारकोड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मरीज मोबाइल से बारकोड स्कैन कर ओपीडी पंजीकरण, जांच और अन्य निर्धारित सरकारी शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।अभी तक अस्पताल में पंजीकरण और अन्य शुल्क नकद जमा करने की व्यवस्था है। ऐसे में कई बार खुले पैसे नहीं होने पर मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही अस्पताल परिसर में बारकोड लगाए जाएंगे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें