फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुलदार की दहशत, अभिभावकों की निगरानी में स्कूल जा रहे बच्चे

Sat, 14 Nov 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खंडाह, बछेली, तरुली, लगानू और अमधार क्षेत्र में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते नौ नवंबर को तरुली में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को भी तरुली-अमधार क्षेत्र में पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुकेश कोहली को गुलदार दिखाई दिया। दिनदहाड़े आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बछेली के ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों को स्वयं उन्हें स्कूल छोड़ने जाना पड़ रहा है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। टीम गश्त करने के साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें