फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय को छात्रों की मांगों के आगे झुकना पड़ा। विवि में बुधवार से अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं जबकि अन्य सेमेस्टरों की कक्षाओं को भी जल्द शुरू करने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण गढ़वाल विवि में पिछले साल से ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं लेकिन विवि ने 17 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया जबकि विवि में कोर्स पिछड़ गए हैं। इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षाएं भी आधे में ही स्थगित कर दी गईं। ऐसे में विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कुलाधिपति को ज्ञापन भेज हस्तक्षेप करने की मांग की थी। मंगलवार देर शाम कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राथमिकता के आधार पर अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं बुधवार से शुरू कर दी जाएं। अन्य सेमेस्टर की कक्षाओं के संचालन के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं। वहीं, जिन विभागों पर काम का बोझ है, वहां दो शिफ्टों में कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें