फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेयर पद पर एक व पार्षद पर 43 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मेयर पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया, जबकि पार्षद पद पर 43 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


रविवार को श्रीनगर तहसील में नगर निगम चुनाव के नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने के लिए प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन महापौर पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि एक प्रत्याशी ने नामांकन करवाया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष रही पूनम तिवारी ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है। इधर पार्षद पद के लिए तीसरे दिन 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं 43 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए नामांकन किया। भाजपा, कांग्रेस समेत यूकेडी से मेयर पद के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। अब तक मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आरती भंडारी व पूनम तिवारी ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें