फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर और पौड़ी की एक लाख आबादी को मिला स्वच्छ पानी

विज्ञापन
श्रीनगर जल संस्थान पंप हाउस मे वैकल्पिक पेयजल योजना पर आपूर्ति शुरु करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर और पौड़ी की एक लाख आबादी को अब स्वच्छ पानी मिलेगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एएचपीसीएल वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक पेयजल स्रोत योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ 71 लाख रुपये की इस योजना से श्रीनगर और पौड़ी की लगभग एक लाख 20 हजार की आबादी को पानी मिलेगा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम जल संस्थान पंप हाउस परिसर में डा. धन सिंह रावत ने वॉल्व घुमाकर योजना का विधिवत तौर पर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उक्त पेयजल योजना सालों से अटकी थी। सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते इसका काम पूरा हुआ है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का इस तरह से विस्तार करें कि इससे वर्ष 2050 तक पानी मिल सके। राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल ने योजना शुरू होने पर बधाई दी। पेयजल निगम देवप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेंद्र बिष्ट ने पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मातबर सिंह रावत व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली , नगर पालिका सभासद अनूप बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें