फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चले आ रहे हैं कार्यक्रमों के तहत यूपीएस के विरोध में देवप्रयाग में बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली तहसील परिसर से होते हुए देवप्रयाग बाजार होते हुए पेट्रोल पंप ऋषिकेश रोड तक और वापस तहसील चौक तक निकाली गई।
विज्ञापन


रैली में जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेशभर के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि जब तक पुरानी व्यवस्था को सरकार लागू नहीं कर देती हम इसी प्रकार से प्रत्येक विकासखंड व जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि यदि सरकार पुरानी व्यवस्था को लागू नहीं करती तो बड़े आंदोलन के साथ-साथ पेन डाउन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। रैली का संचालन ब्लॉक मंत्री विजय आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मियां, संरक्षक दया सागर उनियाल, धनवीर रमोला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी, प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी, प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, सुभाष भट्ट, मस्तराम, विजय, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें