फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन भ्रमण को चयनित हुए जिले के 33 राजस्व ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी करेंगे जिले के 33 राजस्व ग्रामों का भ्रमण
विज्ञापन

पौड़ी। जिला प्रशासन ने शीतकालीन भ्रमण के लिए जिले के 33 राजस्व ग्रामों का चयन किया है। चयनित ग्रामों में विभिन्न विभागों जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी 2 जनवरी से भ्रमण शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को शासन से विगत दिसंबर में ग्रामीण स्तर पर विकास योजनाओं का निरीक्षण किए जाने के निर्देश जारी किए थे। एडीएम डा. एसके बरनवाल ने बताया कि शीतकालीन भ्रमण/निरीक्षण के लिए जनपद के 33 राजस्व ग्रामों का चयन कर भ्रमण कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इन गांवों में विभिन्न सरकारी विभागों के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी भ्रमण करेंगे, जो गांव जनपद मुख्यालय से अधिक दूर हैं, वहां अधिकारी रात्रि प्रवासी भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम 2 जनवरी से शुरू होकर 14 मार्च को संपन्न होगा। डा. बरनवाल ने कहा अधिकारी गांवों में विकास योजनाओं की धरातल पर स्थिति, कमियां व समस्याओं पर रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें