फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक शैली के रूप में होगा डीएम कार्यालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल मुख्यालय के ऐतिहासिक जिलाधिकारी कार्यालय को संरक्षित किया जाएगा। भवन के संरक्षण को लेकर डीएम ने रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। यह भवन पौराणिक शैली में बनेगा। इस भवन में हाई एल्टीट्यूट ट्रेनिंग सेंटर कार्यालय भी बनेगा। साथ ही इस क्षेत्र को पार्क, सड़क निर्माण, पार्किंग सुविधा युक्त बनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि नववर्ष 2021 में पौड़ी पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई आभा बिखेरेगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पौड़ी का निर्माण वर्ष 1875 में हुआ था। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस ऐतिहासिक भवन को संरक्षित करने की पहल की है। इस भवन को पौराणिक शैली में नया रूप दिया जाएगा और कार्यालय के आगे पार्क बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने शहर के चयनित मार्ग के लिए हैरीटेज स्ट्रीट के रूप में जिला योजना से 3 करोड़ 92 लाख की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। इसका डिजाइन भी तैयार कर दिया गया है। नए साल में हंटर हाउस, हैरिटेज स्ट्रीट, बासा एंगलिंग, बासा-टू, कंडोलिया पार्क तैयार हो जाएंगे। वहीं पौड़ी से खिर्सू, टेका व देवप्रयाग जाने वाली सड़कों का निर्माण होगा। पौड़ी टेका सड़क के किनारे चेरी ब्लॉसम लगाए जाएंगे। खिर्सू को हॉर्स नट व देवप्रयाग को चिनार से सजाया जाएगा।
नया भवन तैयार
- वर्ष 2013-14 में नए जिलाधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण शुरू हुआ था, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जनवरी 2021 में कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। पहले चरण में जिला विकास प्राधिकरण, आबकारी कार्यालय व एनआईसी कार्यालय शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन

कोट
- 2021 पौड़ी मुख्यालय पर्यटन के मानचित्र पर अलग व भव्य रूप में नजर आएगा। होम स्टे बासा खिर्सू, बासा-टू, कंडोलिया पार्क अपनी पौराणिक शैली के लिए देश में अलग पहचान बनाएंगे। पर्यटन व साहसिक खेल गतिविधियां भी नए साल में जिले को पर्यटन के साथ ही स्वरोजगार की दिशा में नया आयाम देंगे। - धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें