पौड़ी। ब्लॉक कोट में बाल विकास परियोजना की ओर से जीआईसी कमलपुर में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर अफसरों ने पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बेड टच और किशोरावस्था में होने वाले बदलावों के बारे में छात्रों को बताया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने अफसर बिटिया कार्यक्रम को छात्रहित में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट अंजू चमोली ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संचालित गतिविधियों से भी छात्रों को रूबरू किया। वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत ने पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बेड टच के बारे में छात्राओं को बताया। बीएमएम अलका भंडारी ने कौशल विकास योजनाओं से रूबरू करवाया। कम्यूनिटी हेल्थ अफसर खोलाचौरी प्रीति ममगाईं ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों, शारीरिक स्वच्छता, मासिक धर्म चक्र और संतुलित आहार के टिप्स दिए। साथ ही छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। विद्यालय की पूर्व छात्रा कंचन व शिवानी ने अनुभव साझा किए। संवाद