फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ग्रामीणों ने कड़ाकोट में पिंजरा लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड के कड़ाकोट गांव निवासी रोहित नैथानी व राजेंद्र नैथानी ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती दशहत पर चिंता जताई है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि आए दिन पूरे क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी बनी रहती है। प्राथमिक विद्यालय गांव से करीब एक किमी की दूरी पर है, जबकि विद्यालय में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। स्टाफ को मोबाइल चार्ज करने तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना होने पर उनके पास सूचना पहुंचाने तक का विकल्प नहीं। बताया कि स्कूली बच्चों और चारा पत्ती के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं को गुलदार का भय सता रहा है। गुलदार की दहशत के चलते ग्रामीण गांव छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही गांव को गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें