फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्सू में बासा का नाम इस्तेमाल करने पर महिला समूह में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ब्लाक मुख्यालय स्थित बासा होम स्टे की तर्ज पर यहां अन्य होटल संचालकों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों में बासा नाम जोड़ने पर महिला समूह ने आपत्ति जताई है। इस संबंध मेें उन्होंने जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार की होम स्टे योजना के तहत पर्यटन स्थली खिर्सू में बासा नाम से स्थानीय शैली में पर्यटक आवास गृह का निर्माण करवाया गया है। इसका संचालन का जिम्मा उन्नति महिला ग्राम सभा समूह को दिया गया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणपति भट्ट ने बताया कि बासा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अन्य होटल स्वामियों ने भी अपने होटल के नाम के साथ बासा नाम जोड़ दिया है। बासा नाम से अन्य होटल होने से पर्यटक भ्रमित हो रहे हैं। महिला समूह का कहना है कि एक स्थान पर बासा नाम का अन्य की ओर से इस्तेमाल करना उचित नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें